कवर्धा। पंडरिया स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ की कार्यशाला आयोजित की गई। विधायक भावना बोहरा ने कार्यशाला में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और वहां चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान से जुड़े सवाल पूछे और उनकी रुचि एवं जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी ली।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और विज्ञान से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है। साइंस पाठशाला के माध्यम से बच्चों को ड्रोन, रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों से परिचित कराने के साथ प्रयोग के जरिए सीखने का अवसर दिया जा रहा है।
यह साइंस पाठशाला बस के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग स्कूलों तक पहुंचाई जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं गणित के प्रैक्टिकल प्रयोग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा एआर/वीआर जैसी तकनीकों की जानकारी देने की योजना है। इसके जरिए हर साल करीब 5 हजार विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य बताया गया है।
विधायक भावना बोहरा ने विद्यार्थियों से कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी आधुनिक तकनीक सीखने और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को लगातार सीखने और अपने लक्ष्य तय करने के लिए प्रोत्साहित किया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा और युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग जैसी पहल भी संचालित की जा रही हैं। उनके अनुसार निःशुल्क बस सेवा से 1500 से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।