CHHATTISGARHKABIRDHAM

पंडरिया में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक भावना बोहरा ने किया नेतृत्व

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बुधवार को पंडरिया विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुण्डा मंडल से निकली इस यात्रा का नेतृत्व पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

यात्रा के दौरान विधायक भावना बोहरा ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा— “तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। इसकी रक्षा के लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया और विश्व को भारत की आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। यह यात्रा उन्हीं वीरों को श्रद्धांजलि है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 13 से 15 अगस्त के बीच देश के हर घर को तिरंगे से सजाना है। तिरंगे के केसरिया रंग में साहस व बलिदान, सफेद में शांति व सत्य, और हरे में समृद्धि का संदेश निहित है, जबकि अशोक चक्र निरंतर प्रगति की प्रेरणा देता है।

कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा— “हर घर तिरंगा सिर्फ प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि हर नागरिक को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है। यह अभियान एकजुट भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देता है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। युवा, महिला, बुजुर्ग, सामाजिक संगठनों और हर वर्ग के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक बोहरा ने प्रदेशवासियों से तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ प्रभारी समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK