कवर्धा विशेष

कुल्हीडोंगरी में 165 आदिवासियों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम कुल्हीडोंगरी में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान समारोह में करीब 165 आदिवासी परिवारों के सदस्य अपने मूल धर्म और परंपराओं में लौटे। कार्यक्रम प्राथमिक शाला परिसर के पास हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक ने लौटे हुए जनजातीय भाई-बहनों का पैर पखारकर सम्मान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वनांचल क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से चल रहे अभियान के तहत यह आयोजन हुआ। इससे पहले नेऊर क्षेत्र से 115, कुई-कुकदुर से 70 और दमगढ़ से 50 लोगों की घर वापसी हो चुकी है। कुल्हीडोंगरी के 165 लोगों को मिलाकर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 400 से अधिक आदिवासी नागरिक अपने मूल धर्म से जुड़ चुके हैं।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक एकता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार वनांचल क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 लाए जाने की बात भी कही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आदिवासी नेता धनवा परस्ते ने भी मंच साझा किया। नगर पालिका इंदौरी अध्यक्ष मित्रीन बाई मांडले, उपाध्यक्ष जशवंत साहू, कुल्हीडोंगरी सरपंच संजीव परस्ते सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK