कवर्धा विशेष

छत्तीसगढ़ के शिवा के पास मर्सिडीज-BMW समेत कई लग्जरी गाड़ियां और शीशमहल…: सारंगढ़ के साधारण युवक के अरबपति बनने की कहानी; अब पुलिस को है मिलेनियर की तलाश

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया। छत्तीसगढ़ का एक साधारण युवक, जिसके पिता खेती-किसान और बढ़ई का काम करते हैं, वो महज चंद महीनों में अरबपति बन गया। उसके पास बेशुमार दौलत आ गई। यही वजह है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रायकोना गांव और यहां रहने वाला शिवा साहू सुर्खियों में हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया।

दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। इस बेड़े में मर्सिडीज, BMW, थार जैसी कारें हैं। महज 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, ये सवाल लोगों के जहन में कौंध रहा है। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही है।

हालांकि शिवा के खिलाफ कुछ लोगों ने धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने शिवा को पकड़ा भी था लेकिन गांववाले एकजुट होकर उसे थाने से ले जाने में कामयाब रहे थे। अब शिवा गायब है। सवाल ये है कि आखिर शिवा ने ऐसा क्या किया है।

कुछ ही महीनों में खरीद ली करोड़ों की गाड़ियां

दरअसल, सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सरसींवा थाना इलाके में रायकोना गांव आता है। यहां शिवा साहू नाम का युवक रहता है। उसने पिछले कुछ महीने में ही करोड़ों की कार, जमीन और घर बनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

कोई इतने कम समय में कैसे अमीर हो सकता है, ये सवाल इसलिए बड़ा हो गया, क्योंकि शिवा के पिता सामान्य किसान हैं और गांव में पहले बढ़ई का काम करते थे। मगर सफलता के बाद शिवा और उसका परिवार गांव के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गया है।

गांव के लोगों ने कुछ भी बताने से किया इनकार

जब दैनिक भास्कर की टीम शिवा साहू के बारे में जानने के लिए रायकोना गांव पहुंची, तो लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लोग नाराज भी दिखे। गांव वालों ने कहा कि हमारा ब्याज हमें समय से मिल रहा था, अब शिवा साहू कहां है, हमें नहीं पता।

मोटे ब्याज का दिया था लालच, थाने में केस दर्ज

शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने सरसींवा थाने में शिकायत भी की थी कि रुपए डबल करने के नाम पर उसने ठगी की है। शिकायत करने वाले लोगों से शिवा ने वादा किया था कि 30 फीसदी ब्याज देंगे। साथ ही रुपए को आठ महीने में डबल कर देंगे।

लोगों को भारी ब्याज का दिया झांसा

उसने ऐसा वादा कर 4 लोगों से 2 करोड़ रुपए लिए।पुलिस ने शिवा को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद थाने में सैकड़ों लोग पहुंच गए और शिवा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपने साथ ले गए। वह खुली गाड़ी में शान से पुलिस के सामने से निकल गया। पुलिस भीड़ के सामने उस समय कुछ नहीं कर पाई। अब शिवा भी गांव से गायब है।

सक्ती के रहने वाले ट्रांसपोर्टर सौरभ अग्रवाल ने शिवा साहू और उसके साथियों के खिलाफ सरसींवा थाने में 2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि सौरभ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और तरुण सोनी ने शिवा को 2 करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन शिवा उन्हें 30 फीसदी ब्याज नहीं दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

बिटकॉइन में भी पैसे लगाता है शिवा साहू

कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग जिलों से लोग अपनी मेहनत की कमाई का पैसा लाकर शिवा को देते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवा महीने का 2 से 5 करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज के मुनाफों से कमाता है। इसके अलावा शिवा शेयर मार्केट में पैसे लगाकर भारी मुनाफा कमाता हैं। इसके साथ ही वो बिटकॉइन में भी पैसा लगाता है।

शिवा समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शिवा समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें शिवा साहू, मिथिलेश साहू, झगेश साहू, सूर्यकांत साहू और बिंदा साहू है। बिंदा की गिरफ्तारी हो गई है और शिवा समेत 4 लोग फरार हैं। सारंगढ़ के SDOP मनीष कुंवर ने कहा कि जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, वो सामने आएं और शिकायत करें।

शिवा साहू की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि शिवा ने ठगी से बेशुमार पैसा बनाया है। पुलिस के पास अभी तक 4 करोड़ की ठगी का मामला पहुंचा है। बताया जाता है कि जिन लोगों से वह पैसे निवेश करवाता था, शुरुआत में उन्हें मोटा ब्याज देता था। सारंगढ़ इलाके में उसके कई एजेंट घूमते थे, जो लोगों से रुपए निवेश करवाते थे। पुलिस ने कहा कि फिलहाल शिवा साहू की तलाश जारी है।

SDOP मनीष कुंवर ने बताया कि जब शिवा साहू को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, तो उसके सपोर्ट में पूरा गांव उतर आया। गांववाले उसे थाने से ले गए। अब इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी शिवा साहू और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। शिवा के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा होगा कि उसने करोड़ों की संपत्ति कैसे बनाई।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK