KABIRDHAM

प्रधानमंत्री आवास योजना से मनीराम का पक्का घर का सपना हुआ साकार

कवर्धा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के मकान बनाने के सपने को साकार कर दिया है। इस योजना ने न केवल गरीब और कमजोर परिवारों को आवास उपलब्ध कराया है, बल्कि उनकी जीवनशैली और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बड़ा बदलाव किया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत दशरंगपुर में रहने वाले मनीराम और उनका परिवार इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

मनीराम पहले खपरैल और मिट्टी के घर में अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। मनीराम और उनका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहा है। पुराने घर में बारिश के दिनों में पानी टपकता था और किचड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मनीराम ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें मुफ्त में पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने मनीराम और उनके परिवार का जीवन पूरी तरह से बदल दिया है। भारत सरकार की 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना (SECC) में मनीराम का नाम आवास की पात्रता सूची में सम्मिलित था। ग्राम सभा ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके नाम का प्रस्ताव पारित किया और 2024-25 में आवास की स्वीकृति प्रदान की। उनका प्रधानमंत्री आवास आईडी क्रमांक CH2940667 है।

आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन एफटीओ के माध्यम से स्थानांतरित की गई। पहली किस्त मिलते ही मनीराम ने आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। जैसे-जैसे निर्माण कार्य में प्रगति हुई, उन्हें दूसरी और अंतिम किस्त की राशि भी प्रदान की गई। मनीराम को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत उनके जॉब कार्ड क्रमांक CH-02-001-047-001/332 के माध्यम से अपने ही घर के निर्माण कार्य में रोजगार मिला और मजदूरी का भुगतान भी किया गया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इसके अतिरिक्त, मनीराम और उनके परिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रियायती दर पर सिलेंडर और गैस चूल्हा, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड और नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

मनीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं से लाभान्वित होने पर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। अब हमें किसी मौसम की चिंता नहीं रहती, और हमारा जीवन पहले से बहुत बेहतर और सुरक्षित हो गया है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK