कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ने गन्ना पेराई सत्र 2024-25 के समापन की तृतीय एवं अंतिम सूचना जारी कर दी है। कारखाने के गन्ना विभाग के अनुसार, गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2025 को रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
गन्ना विभाग द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदान की जा चुकी है। यदि किसी कारणवश कोई कृषक अपनी गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं कर पाया है, तो उसे तुरंत भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा के गन्ना विभाग या अपने क्षेत्रीय सहायक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
कारखाने के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने बताया कि जिन कृषकों ने अपना शेष गन्ना जूस, बीज या गुड़ निर्माण हेतु सुरक्षित रखा है और उसे शक्कर कारखाने में पेराई के लिए नहीं बेचना चाहते, वे इस संबंध में गन्ना विभाग को लिखित रूप से सूचित करें। साथ ही, उन्होंने सभी गन्ना उत्पादक कृषकों से अनुरोध किया है कि वे अपने शेष गन्ने को निर्धारित समय सीमा 26 फरवरी 2025 की रात्रि 12:00 बजे तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद गन्ने की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी और कारखाना किसी भी प्रकार के क्षतिपूर्ति या दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
गन्ना उत्पादकों से अपील: सभी कृषकों से अनुरोध है कि वे अपने गन्ने की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कर कारखाने के संचालन में सहयोग प्रदान करें।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।