KABIRDHAM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: कबीरधाम के 1.19 लाख किसानों को मिला ₹26.12 करोड़ की 19वीं किस्त हस्तांतरित

कवर्धा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कबीरधाम जिले के 1.19 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹26.12 करोड़ की 19वीं किस्त हस्तांतरित की गई। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, कवर्धा में आयोजित किया गया, जिसका बिहार के भागलपुर से सीधा प्रसारण हुआ।

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर किसानों को संबोधित किया और सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। श्री शिवकुमार चंद्रवंशी ने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपसंचालक कृषि श्री अमित मोहंती ने विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के महत्व को समझाया, जबकि कृषि विशेषज्ञ श्री बी.एस. परिहार ने समन्वित कृषि प्रणाली और उत्पादन तकनीकों पर चर्चा की।

तकनीकी जानकारी के तहत डॉ. एन.सी. बंजारा ने सब्जी एवं फल उत्पादन और प्रसंस्करण पर जानकारी दी, वहीं डॉ. महानंद ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की तकनीकी इकाइयों का भ्रमण कराया।

इस कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, उपसंचालक कृषि अमित मोहंती, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ, कृषि विभाग के अधिकारी और जिले के विभिन्न ग्रामों से आए सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK