कवर्धा। श्री राज राजेश्वरी माता महाकाली बोल बम समिति (खड़ौदाखुर्द, बटुराकछार, तिलईभाट, जैताटोला, चाहटा, सुकवापारा) के तत्वावधान में आज अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के इस माहौल में पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।
समिति का यह 17वां वर्ष है और इस वर्ष भी भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत 1 अगस्त 2025 को अमरकंटक से हुई थी, जहां से पवित्र नर्मदा जल भरने के बाद विभिन्न स्थलों से होती हुई आज भोरमदेव पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अनेक धार्मिक स्थलों पर रात्रि विश्राम करते हुए भक्ति भजन व सत्संग का आयोजन भी किया।
आज के जलाभिषेक कार्यक्रम के साथ ही समिति की कांवड़ यात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रामप्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष रमन साहू, सचिव विनोद यादव सहित अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।