CRIMEKABIRDHAM

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का फरार आरोपी सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी दयाशंकर यादव, जो पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, मध्यप्रदेश में गुप्त रूप से रहकर इस अवैध कारोबार को चला रहा था। तकनीकी विश्लेषण और सतर्क निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर सटीक ऑपरेशन के जरिए उसे दबोच लिया।

गांजा तस्करी का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी

7 मार्च 2025 को कबीरधाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 17 KL 4453) में भारी मात्रा में अवैध गांजा ओडिशा से रायपुर होते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और तलाशी के दौरान चालक दुलबो बिसोई के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

प्रारंभ में आरोपी ने अपने तस्करी नेटवर्क की जानकारी छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच (CDR और टॉवर लोकेशन ट्रैकिंग) के बाद पूरा नेटवर्क उजागर हो गया। जांच के दौरान पता चला कि मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी दयाशंकर यादव इस तस्करी में आर्थिक मदद कर रहा था और मध्यप्रदेश के शहडोल-रीवा क्षेत्र में गांजा खपाने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की और सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह लंबे समय से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़ा हुआ है और इस अवैध धंधे की एक मुख्य कड़ी है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पुलिस की सतर्कता और टीम की भूमिका

इस ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में और एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य, सउनि चंद्रकांत तिवारी (सायबर सेल), सउनि कुमार मंगलम, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, संदीप पांडेय, दूजराम सिंद्राम एवं सायबर टीम के आरक्षक लेखा चंद्रवंशी की विशेष भूमिका रही।

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार

कबीरधाम पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सके। यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबार पर एक बड़ी चोट साबित हुई है और कबीरधाम पुलिस की सतर्कता और अपराध के खिलाफ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK