KABIRDHAM

जय महाकाल युवा ग्रुप द्वारा सोमवार को जलेश्वर महादेव घाट डोंगरिया में किया जाएगा भव्य भण्डारा प्रसादी का वितरण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। सावन माह में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। सोमवार को प्रत्येक शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है। शिव मंदिर में बम-बम भोले की गूंज से गूंज उठते है। इसी कड़ी में जय महाकाल युवा ग्रुप द्वारा सोमवार को जलेश्वर महादेव घाट डोंगरिया में भव्य भण्डारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

जय महाकाल युवा ग्रुप के हरीश चंद्रवंशी ने बताया कि पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को महादेव घाट डोंगरिया में विशाल भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।महादेव घाट डोंगरिया में प्रसादी वितरण सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा जो कि शाम तक चलता रहेगा। जिले और दूसरे जिले से भी आए भक्तों का भी विशेष ध्यान रखते हुए सेवा किया जाएगा।

हरीश चंद्रवंशी ने बताया कि भंडारा प्रसादी वितरण में जय महाकाल युवा ग्रुप के युवाओं का उद्देश्य भोलेनाथ के भक्तों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में काफी जोश व उत्साह है। जय महाकाल युवा ग्रुप सिर्फ सावन में ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्य में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK