KABIRDHAM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर कला में बच्चों के प्रतिभाओं को दिया जा रहा है उड़ान

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर कला में नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। इसके अन्तर्गत कक्षा 12 वी के एक छात्र विक्की चंद्रवंशी ने अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मंदिर का माडल बनाकर संस्था के प्राचार्य सी पी चंद्रवंशी को भेंट किया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर बहुत सारी प्रतिभा छुपी हुई होती है और इसे बाहर निकालने के लिए हम सभी को विद्यालय स्तर प्रयास करना चाहिए।
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार,
सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या
की जानकारी हमें दें।
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं




