कवर्धा विशेष

सुशासन तिहार में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं समस्याएं, हितग्राहियों को बांटे लाभ

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रणवीरपुर और घुटुरकुण्डी में आयोजित समाधान शिविर में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राइसिकल, लखपति दीदी योजना के तहत चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विधायक ने हितग्राहियों से योजनाओं से हुए लाभ की जानकारी भी ली।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और जनहितैषी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को समयबद्ध तरीके से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार का संकल्प है।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कई कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य संचालित हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, राजकुमारी साहू, जनपद अध्यक्ष दुर्गा सिंह, नंदनी साहू, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading