CHHATTISGARHKABIRDHAM

पंडरिया में भाजपा महिला मोर्चा का होली मिलन एवं फाग महोत्सव

“होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है” – विधायक भावना बोहरा

कवर्धा/पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर में होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और महिलाओं की सामाजिक भूमिका को सराहा।

महिलाओं की भागीदारी से बढ़ रहा समाज का मान: भावना बोहरा

विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि होली स्नेह, सद्भावना, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनों का आयोजन के लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि महिलाएं आज गृहणी होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ड्रोन दीदी योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं। शिक्षा, सुरक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार आत्मनिर्भर महिला अभियान चला रही है।

पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्धता

भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय) प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 50% से अधिक महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जो समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कहा, “हमने पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और खुशहाली का संकल्प लिया है, जिसे मूर्त रूप देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी ‘भावना दीदी की गारंटी’ में जो संकल्प किए गए थे, उन्हें अब ‘हमर संकल्प पत्र’ और ‘अटल संकल्प पत्र’ के माध्यम से साकार किया जाएगा।”

होली: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम-सद्भावना का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ में भी होली और होलिका दहन की परंपरा बेहद खास है, जो हमें बुराइयों को छोड़कर सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य महिलाएं रहीं उपस्थित

इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदिनी साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे और कबीरधाम जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK