कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के संकल्प की पूर्ति के उपलक्ष्य में कवर्धा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमंत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मंदिर प्रांगण में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के जरिए प्रदेश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की स्थापना पर आभार व्यक्त किया जाएगा। बीते चार दशकों से अधिक समय तक छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल, नक्सलवाद से प्रभावित रहा, जिससे जनजीवन और विकास कार्य बाधित होते रहे। कबीरधाम जिला भी इससे अछूता नहीं रहा।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के अभियान और सरकारी प्रयासों के चलते हाल के समय में नक्सल प्रभाव में कमी आई है, जिसे इस आयोजन के माध्यम से एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और बलिदान को भी याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में भगवान खेड़ापति हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।