कवर्धा विशेषक्राइम सेल

चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ का गांजा पकड़ाया, कंटेनर के गुप्त चेंबर में छिपाई थी 447 किलो की खेप

ड्राइवर सीट के ऊपर बना रखा था सीक्रेट चेंबर; पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक-मोबाइल समेत 2.50 करोड़ का मशरूका जब्त

कवर्धा। नशे की बड़ी खेप लेकर छत्तीसगढ़ में दाखिल होने की कोशिश कर रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को चिल्फी पुलिस ने दबोच लिया। एनएच-30 पर चिल्फी थाना के सामने वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए ड्राइवर सीट के ठीक ऊपर बाकायदा गुप्त चेंबर तैयार कर रखा था।

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका की कीमत 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपए है।

चिल्फी बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान पकड़ी बड़ी खेप

पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त को चिल्फी थाना पुलिस एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की गई।

ट्रक में सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पूछताछ की। चालक ने अपना नाम बलजीत सिंह बताया। संदेह बढ़ने पर पुलिस टीम ने कंटेनर की विधिवत तलाशी ली।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए एक विशेष चेंबर पर पुलिस की नजर गई। चेंबर खोलने पर उसके अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे कई पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें गांजा भरा होना पाया गया।

447 किलो गांजा देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

पैकेटों को बाहर निकालकर तौल कराया गया तो कुल 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 2.23 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई।

पुलिस ने गांजे के अलावा करीब 27 लाख रुपए कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपए का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पंजाब से जुड़ा तस्करी का कनेक्शन, नेटवर्क की तलाश

गिरफ्तार आरोपी बलजीत सिंह पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

एएनटीएफ टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ के साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायर और रिसीवर की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इतनी बड़ी खेप के पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए विवेचना जारी है।

आईजी ने पुलिस टीम को दिए 25 हजार रुपए

गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिलने पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने चिल्फी पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने टीम को 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK