BUZZKABIRDHAM

खबर का असर: भवन अनुज्ञा में रिश्वत के आरोपों के बाद लिपिक का प्रभार बदला, उप अभियंता पर कार्रवाई का इंतजार

कवर्धा। नगर पालिका में भवन अनुज्ञा के नाम पर कथित रिश्वत मांगने और फाइल लंबित रखने की शिकायत के बाद संबंधित लिपिक का सेक्शन बदल दिया गया है। हालांकि, शिकायत में नामित उप अभियंता शिव गर्ग की भूमिका पर अब तक किसी जांच या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कबीरधाम को शिकायत देकर भवन अनुज्ञा जारी करने के लिए पैसे मांगने, फाइल में बार-बार कमियां निकालकर प्रक्रिया रोकने और एफडीआर वापसी में कमीशन मांगने के आरोप लगाए थे।

क्या हैं आरोप?

शिकायतकर्ता के अनुसार, आवासीय भवन अनुज्ञा की फाइल के संबंध में पहले 2 हजार रुपए दिए जा चुके थे। इसके बावजूद फाइल आगे बढ़ाने के लिए कथित रूप से 3 हजार रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर नई-नई कमियां बताकर प्रक्रिया लंबित रखने, रात में बुलाने और नोटिस जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में अजय कुमार और मनोहर सिंह के रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़े एफडीआर वापसी आवेदनों का भी उल्लेख है। आरोप है कि आवेदन के करीब एक माह बाद भी स्थल निरीक्षण और आगे की प्रक्रिया नहीं की गई। एफडीआर की 30 प्रतिशत राशि में से कथित कमीशन मांगने और मानचित्रकार पंजीयन नवीनीकरण के लिए 2 हजार रुपए मांगने की बात भी कही गई है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जांच और जवाबदेही पर सवाल

लिपिक का सेक्शन बदलना शिकायत के बाद हुई पहली कार्रवाई है, लेकिन इससे मूल आरोपों की जांच पूरी नहीं होती। शिकायत में उप अभियंता शिव गर्ग की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं, इसलिए संबंधित फाइलों, एफडीआर आवेदनों और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोप की जाँच और लंबित भवन अनुज्ञा के फाइलों की जाँच किए जाने चाहिए। आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रक्रिया में पारदर्शिता की जरूरत

भवन अनुज्ञा प्रक्रिया में लिपिक, तकनीकी अधिकारी और स्वीकृति देने वाले स्तर शामिल होते हैं। इसलिए केवल प्रभार बदलने से व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आएगी। आवेदकों को फाइल की स्थिति, आपत्तियों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लिखित रूप से दी जानी चाहिए। आवेदन की समय-सीमा तय हो और अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।

नगर पालिका को भवन अनुज्ञा प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन या सूचना पटल पर उपलब्ध करानी चाहिए। कमियों की जानकारी एक ही बार में दी जाए और शिकायतों की जांच को केवल स्थानांतरण या प्रभार परिवर्तन तक सीमित न रखा जाए।

खबर के बाद लिपिक का प्रभार बदलना प्रशासन की प्रारंभिक कार्रवाई है। अब यह देखना होगा कि शिकायत में नामित उप अभियंता की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होती है या मामला केवल प्रभार परिवर्तन तक सीमित रह जाता है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK