कवर्धा। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में 120 किलो गांजा जब्ती के बाद अब एक और अहम गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण में चल रही जांच के दौरान उड़ीसा राज्य के अंगुल जिले से मुख्य सप्लायर को पकड़ा गया है, जो इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी दतात्रेय मिश्रा उर्फ दत्ता मिश्रा (उम्र 42 वर्ष), देऊली गांव (थाना आठमालिक) का निवासी है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह गांजा की खेप उड़ीसा से राजस्थान भेजने की साजिश में शामिल था और इसकी आपूर्ति का जिम्मा उसी के पास था।
इससे पहले 13 जुलाई को कबीरधाम जिले में एक ट्रक के गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था। उसी प्रकरण में अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 29 (आपराधिक षड्यंत्र) को जोड़ा गया है, और पुलिस रिमांड के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पूरे प्रकरण की जांच अब गहराई से की जा रही है, जिसमें अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क और इसमें संलिप्त सहयोगियों की भूमिका उजागर होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी। तस्करी के इस जाल को तोड़ने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।