KABIRDHAM
जनपद पंचायत कवर्धा की स्थायी समितियों के चुनाव परिणाम घोषित

कवर्धा। जनपद पंचायत कवर्धा की स्थायी समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47 के तहत गठित इन समितियों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
चयनित समिति सभापतियों की सूची:
- कृषि स्थायी समिति – श्री रूपेश चंद्रवंशी
- शिक्षा स्थायी समिति – श्री गणेश तिवारी
- संचार एवं निर्माण स्थायी समिति – श्रीमती रोशनी भरत साहू
- सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति – श्री रूपेश सिन्हा
- महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति – श्रीमती रवीना पवन बंजारे
- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति – श्रीमती अंजनी सुनील चंद्रवंशी
- वन समिति – श्रीमती इंदुबाई पटेल
इन चुनावों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर समितियों में चुना गया। प्रत्येक समिति पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों का संचालन करेगी।
जनपद पंचायत कवर्धा के अधिकारियों ने नव-निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाएंगे।
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार,
सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या
की जानकारी हमें दें।
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं





