KABIRDHAM

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर को मिली 2.35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

नई महिला चौपाटी, हाई मास्क लाइटों, गार्डन, भारत माता एवं अटल के निर्माण एवं गांधी चौक के सौन्दर्यीकरण और चौपाटी से संवरेगा पंडरिया नगर

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं को देखते हुए लगातार विकास कार्य किये जा रहें हैं। पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार निर्माण कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पंडरिया के सौन्दर्यीकरण, अधोसंरचना विकास व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद के तहत 19 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 35 लाख 62 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके पूर्व भी नगर पालिका परिषद पंडरिया हेतु 3 करोड़ रुपए, नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपए एवं नगर पंचायत इंदौरी हेतु 1 करोड़ 49 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। विधायक भावना बोहरा ने पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नेतृत्व में आने वाले समय में पंडरिया सहित पूरे प्रदेश का दस गुना तेजी से विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है। केवल 10 माह में मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करते हुए डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य किये जा रहें हैं,ध्रुव गति से अधोसंरचना विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क,बिजली,पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी जमीनी स्तर पर कार्य किये जा रहें हैं, जिसका सकारातमक परिणाम दिखाई दे रहा है। पंडरिया विधानसभा में भी विकास की लहर दिखाई दे रही है, हर गाँव-गली में समृद्धि व खुशहाली आ रही है। विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की अनदेखी और जनविरोधी नीतियों से हमारा पंडरिया विधानसभा विकास से कोसो दूर हो गया था केवल कुछ ही महीनों में अब भाजपा सरकार में वहां विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी इन सभी विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को जिस प्रकार भाजपा सरकार ने निभाया है एवं प्रदेश के युवा,महिला,किसान, तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। जनता के मन में भी भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है, कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहयता, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं जिला पंचायत चुनाव में अपने इन्हीं जनसरोकार एवं क्षेत्र के विकास के लक्ष्यों के साथ बड़ी जीत हासिल करेगी। यह तो अभी केवल शुरुआत है, आने वाले समय में सौन्दर्यीकरण, तालाबों व उद्यानों का जीर्णोद्धार जैसे कई विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में हम सभी को देखने को मिलेगा। केवल दस माह में जिस प्रकार से पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ ही हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उससे निश्चित ही पंडरिया विधासनभा सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत का पताका लहराएगी।

नगर पालिका पंडरिया में 19 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2024-25 अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिक पंडरिया अंतर्गत नई महिला चौपाटी निर्माण लागत 31.30 लाख, पुरानी चौपाटी रेनोवेशन कार्य लागत 46.17 लाख, भारत माता चौक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 21.08 लाख, ध्वजा चौक निर्माण लागत19.95 लाख, वार्ड क्र. 10 भाड़ी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 16.00 लाख, गांधी चौक सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 15.54 लाख, हाई मास्ट लाईट स्थापना लागत 11.23 लाख, वार्ड क्र. 08 घोघरा पारा में सर्वमांगलिक भवन निर्माण लागत 10.00 लाख, यात्री प्रतिक्षालय गांधी चौक के पास लागत 9.44 लाख, वार्ड क्र. 01 मुक्तिधाम में सी.सी. रोड निर्माण लागत 8.00 लाख, मोतिमपुर में जैतखाम से नाला तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 7.49 लाख, रौहा में धनीराम के घर से बैसाखु के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 6.16 लाख, वार्ड क्र 14 में सामुदायिक भवन में मंच निर्माण लागत 5.00 लाख, वार्ड क्र. 06 शनिदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5.00 लाख, वार्ड क्र. 15 दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5.00 लाख, कुबा खुर्द में हैण्ड पम्प से पुन्नी निषाद के घर तक नाली निर्माण लागत 4.88 लाख, देवपुरा में सहेतरिन के घर से अन्नपूर्णा के घर तक नाली निर्माण लागत 4.88 लाख, वार्ड क्र. 04 प्रहलाद गुप्ता के घर से परमात्मा साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 4.50 लाख,वार्ड क्र. 04 महामाया मंदिर से बरगद पेड़ तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 4.00 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK