BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAM

जिला प्रेस क्लब में विधिवत चुनाव एवं विवाद निपटारा के लिए डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति में जल्द होगी बैठक आयोजित, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विवाद निपटाने के दिए निर्देश

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज कवर्धा विधायक कार्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर जिला प्रेस क्लब में विवाद पर विस्तृत चर्चा की। क्लब के सदस्यों ने  बताया कि विगत कई वर्षों से प्रकाश वर्मा स्वयंभू अध्यक्ष बने बैठे हैं और लगातार मनमानी किया जा रहा है। प्रेस क्लब में आज तक विधिवत निर्वाचन नहीं हुआ है अध्यक्ष और उनके कुछ सहयोगियों द्वारा फर्जी निर्वाचन कर अध्यक्ष सहित अन्य पदों स्वयंभू बन आसीन हो जाते हैं।

सदस्यों ने प्रकाश वर्मा पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रेस क्लब में विधिवत मासिक बैठक नहीं किया जाता है और ना ही सदस्य को आए व्यय का कोई हिसाब दिया जाता है। स्वयंभू अध्यक्ष एवं कुछ पदाधिकारी द्वारा जिला प्रेस क्लब के परिसर में बने कॉन्फ्रेंस हॉल एवं पत्रकार कार्यालय को निजी फायदा के लिए बिना कोई प्रस्ताव एवं बिना सदस्यों के सहमति के ही मनमानी तरीके से किराए में दे दिया गया है। किराए से प्राप्त आय की जानकारी ली जाती है तो विरोधी होने का हवाला देकर प्रेस क्लब की सदस्यता से निकालने की धमकी दी जाती है।

सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा को बताया कि इसकी शिकायत एवं नए सिरे निर्वाचन कराने की मांग रायपुर पंजीयक कार्यालय एवं कलेक्टर कबीरधाम को किया गया है। उन्होंने बताया कि सदस्यों द्वारा जिला प्रेस क्लब में विधिवत चुनाव की मांग किए जाने के कारण स्वयंभू अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना जारी किया जा रहा है कि जिला प्रेस क्लब में बैठक करना, घुसना और नाम का प्रयोग करना मना है ऐसे कृत्य पर वैधानिक कार्यवाही करने की धमकी दिया जा रहा है। सदस्यों ने आगे बताया कि कुछ 4-5 लोग प्रेस क्लब भवन में अवैध कब्जा किए हुए हैं जिससे बाकी सदस्यों को प्रशासन द्वारा पत्रकारों के लिए दिए गए भवन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

सदस्यों ने श्री शर्मा से प्रेस क्लब में उपजे इस विवाद के निपटान तक भवन परिसर को सील किए जाने एवं विधिवत निर्वाचन कराने की मांग की है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रेस क्लब में विधिवत निर्वाचन एवं विवाद का पूर्ण रूप से समाधान नही होता है तब तक भवन परिसर को सील किए जाने इन सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक बैठक डिप्टी कलेक्टर एवं डिप्टी रजिस्ट्रार के उपस्थिति में आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को जिम्मेदारी दी कि जल्द ही एक बैठक आयोजित करें जिसमें एक डिप्टी कलेक्टर और रजिस्ट्रार की उपस्थिति में सारे मसले पर चर्चा किया जाए और इस विवाद का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकारों की सुविधा के लिए भवन दिया गया है तो उसका उपयोग पत्रकारों को अपनी सुविधा के लिए किया जाना चाहिए ना कि किराए पर देना चाहिए इस पर मैं जांच कराता हूं।   उपस्थित सभी सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार व्यक्त किये।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK