उपमुख्यमंत्री ने गायत्री की निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवारजनों से की भेंट-मुलाकात
कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम बम्हनी पहुंचकर स्वर्गीय गायत्री कौशिक की निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा इस अवसर पर पूरे परिवार जनों से भेंट मुलाकात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को गायत्री स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी की रास्ते में आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू पिता जागेश्वर कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी बम्हनी द्वारा मृतिका को झिटी (पतली दुबली लड़की) बोला तो उसने आरोपी को ऐसा बोलने से मना की, जिस पर आरोपी विक्की कौशिक द्वारा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मृतिका के सिर पर वार कर दिया, जिससे मृतिका घायल हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी बाजार चारभाटा थाना कवर्धा में धारा 103(1) बीएनएस हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।