KABIRDHAM

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत कबीरधाम की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के उपरांत आज अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम को अपना त्यागपत्र सौंपा। प्रारूप “क”(नियम 3 का उप नियम (1) तथा नियम 6) के अंतर्गत प्रेषित सूचना में कहा है कि मैं, एतद द्वारा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत के सदस्य के पद से त्यागपत्र देता हूं। ज्ञात हो कि श्री विजय शर्मा पिछले पंचायत चुनाव में कबीरधाम जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 से निर्वाचित हुए थे। विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद अब वे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं तथा गृह एवं जेल, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व भी उनके पास है।

त्यागपत्र देने के बाद उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा में करते हुए कहा कि जितना अनुभव इन चार वर्षों में यहां काम करके मिला है, एक सदन में बैठने का, सदन में विषय रखने का और उसके माध्यम से निर्णय निकाल ले आने का, वो सब कुछ आज विधानसभा में काम आ रहा है। वो जो कुछ हम लोगों ने गांव में घूम-घूमकर देखा है कि क्या होना चाहिए, वो सब कुछ आज विभागों की योजनाओं को बनाने में काम आ रहा है। मैं अब जब पंचायतराज के मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं, विष्णु देव जी की सरकार में तो हम लोगों ने यह भी देखा था कि गांव में महिलाओं के लिए बैठने की जगह नहीं होती थी, तो महतारी सदन हर एक पंचायत में बनाने का निर्णय लिया गया है। हर एक पंचायत में सीएससी को पंचायत के साथ जोड़कर सरकार जनता को सारी सुविधाएं मुहैया कराना चाहती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK