CRIMEKABIRDHAM

पैसों की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा — धारदार चाकू भी बरामद

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई थाने अंतर्गत ग्राम परसवारा में पैसों के लेन–देन की पुरानी रंजिश ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। गांव के दुर्गा मंदिर के पीछे युवक पर धारदार चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, परसवारा निवासी धर्मेन्द्र चंद्रवंशी (25) 15 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पीछे बैठा था। तभी गांव का ही केशरी उर्फ सोनू चंद्रवंशी (26) वहां पहुंचा और पुराने पैसों के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से धर्मेन्द्र पर हमला कर दिया।

हमले में धर्मेन्द्र के गाल, गर्दन, दाहिने हाथ और पीठ पर गंभीर घाव आए। परिजनों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडातराई ले जाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कवर्धा रेफर कर दिया गया। घायल 15 से 18 अक्टूबर तक भर्ती रहा।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल (RPS) और एसडीओपी बोडला अखिलेश कुमार कौशिक (RPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ केशरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार 18 नवंबर की दोपहर 3:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राधेलाल चंद्रवंशी, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी, शिवा एवं पुरुषोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK