BUZZKABIRDHAM

निकाय चुनाव : अंतिम दिन कवर्धा नगर पालिका के लिए भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पार्षद उम्मीदवारों ने भरी नामांकन

कवर्धा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन फार्म जमा करने का आज अंतिम दिन था। इस मौके पर मंगलवार को अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के अधिकृत प्रत्याशी जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए दिखे। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया।

बीजेपी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला

भारतीय जनता पार्टी के कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और यह स्पष्ट करेगी कि कवर्धा नगर में विष्णुदेव साय की सरकार ने पिछले एक साल में चौतरफा विकास किया है जो कांग्रेस द्वारा कभी भी नहीं किया गया। चन्द्रवंशी ने कहा कि कवर्धा की जनता अब कांग्रेस के छलावा और झूठ को समझ चुकी है और वह भाजपा द्वारा किए विकास के कामों को अपनी आँखों से देख चुकी है।

चन्द्रवंशी ने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त करेगी, क्योंकि पार्टी ने हमेशा जनता के कल्याण के लिए काम किया है। अब यह देखना होगा कि आगामी चुनावों में जनता किस पार्टी के विकास कार्यों को अपना समर्थन देती है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव का करारा पलटवार

कांग्रेस के उम्मीदवार संतोष यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर करारा पलटवार किया। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मेरे जैसे सामान्य परिवार के सामान्य कार्यकर्ता को नगर पालिका अध्यक्ष जैसे बड़े पद के लिए चुना है, जिसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाकर वह कांग्रेस का मान बढ़ाएंगे।

संतोष यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल हवा-हवाई बात करती है, लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास जीता है और आगामी चुनावों में भी हम उसी तरह से कार्य करेंगे, जिससे जनता के बीच हमारी सकारात्मक छवि बनी रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने साफ किया कि भाजपा के चुनावी वादों के विपरीत, उनकी पार्टी विकास के कामों को प्राथमिकता देती है और चुनाव में जनता का समर्थन उसी के आधार पर मिलेगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK