रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी केस में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल आ गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में 24 अगस्त धरना प्रदर्शन करने जा रही है।
दीपक बैज ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव पर 20 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि भाजपा के नेताओं ने भी आंदोलन में भाग लिया था, लेकिन उनकी पूछताछ नहीं की गई। बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और यह केवल एक राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।