कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कवर्धा। जिले में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय-सीमा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें।

कलेक्टर ने गौरव पथ, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मिनी स्टेडियम और महतारी सदन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाए और तय समय-सीमा में काम पूरा किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को समय पर राशि मिले और कोई भी आवास अधूरा न रहे।

अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में जल संरक्षण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जल आपूर्ति और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई।

बैठक में गौ-अभ्यारण परियोजना, विधायक निधि और सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे सहित जिले के सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK