KABIRDHAM

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विद्यार्थियों को बताएं सफलता के मूल मंत्र

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वामी करपात्री जी विद्यालय के दौरे के दौरान छात्रों के साथ बातचीत की और उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर के आगमन पर छात्रों ने अपनी उत्सुकताओं को साझा किया और उनसे पूछा कि वे कलेक्टर कैसे बने। कलेक्टर ने अपनी जीवन यात्रा और अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण, और निरंतर प्रयासों से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

कड़ी मेहनत, अनुशासन, और आत्मविश्वास से अपने लक्ष्यों को कर सकते हैं हासिल

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकता है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरा जोर लगाएं। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ हमें मजबूत बनाती हैं और हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कलेक्टर की इस बातचीत ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें अपने भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज, जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू, सहायक संचालक एमके गुप्ता, डीपीएम श्रीमती अनुपमा तिवारी, जिला सलाहकार डॉ मुकुंद राव, शहरी कार्यक्रम प्रबधक श्री अंशुल, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री आनंद सहित शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK