KABIRDHAM

कलेक्टर ने बाजार मार्गों का किया निरीक्षण, सड़क पर सामान न रखने की दी समझाइश, न मानने पर होगी कार्यवाही

कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज सुबह कवर्धा शहर के मुख्य बाजार मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सराफा लाइन, गुरुद्वारा मार्ग, रायपुर मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्गों का जायजा लिया गया। कलेक्टर के साथ नगर पालिका अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और यातायात पुलिस बल भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने दुकानदारों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सड़कों के दोनों ओर दुकान संचालकों द्वारा सामान रखने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और इससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दी कि वे अपने सामान को केवल दुकानों के भीतर ही रखें, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

कलेक्टर ने इस दौरान नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर सड़कों पर रखे गए सामान को हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी व्यापारियों को विनम्रता से समझाया जा रहा है, लेकिन यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन होता है तो संबंधित दुकानदारों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सड़क पर सामान रखने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि इससे व्यापार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को अंदर से सजाएं और सड़कों पर सामान रखने से बचें।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुधारना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें सभी व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी अभी से अपने व्यापार स्थल को व्यवस्थित कर लेते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सकता है। इस अवसर पर व्यापारी संगठन ने भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK