कवर्धा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव, संकुल माणिकचौरी में नेवता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेम नारायण शर्मा ने अपने पूज्य पिता की पितृपक्ष की पंचमी तिथि के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नेवता भोजन की व्यवस्था की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों ने कहा कि पौष्टिक भोजन बच्चों के स्वस्थ विकास और उनकी पढ़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रधान पाठक प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि पितृपक्ष के अवसर पर बच्चों को भोजन कराना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना से जुड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां बांटने और उन्हें भोजन कराने से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेवता भोजन कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विसर्जन राम साहू, सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष केसलाल साहू सहित ग्राम के दाऊ योगेश चंद्रवंशी, ज्ञानेंद्र चंद्रवंशी, जगदीश चंद्रवंशी, दीपेश ध्रुवे, नरोत्तम चंद्राकर और राजा चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के लिए नेवता भोजन की व्यवस्था करने पर प्रधान पाठक प्रेम नारायण शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।