कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा लाइन स्थित श्री शिव ज्वेलर्स में धार्मिक आस्था का भरोसा दिलाकर करीब 5 से 6 तोला सोने के आभूषण ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा पहनकर दुकान पहुंचा और मंदिर में गुप्त दान व चढ़ावा चढ़ाने की बात कहकर संचालक छोटे लाल सोनी को विश्वास में लिया।
बताया गया कि व्यक्ति ने करीब 20 हजार रुपए दिखाए और सोने-चांदी के आभूषण भी चढ़ावे में शामिल करने की बात कही। उसकी बातों में आकर दुकानदार ने सोने की चेन और अंगूठी उसे दे दी। उसने चढ़ावा मंदिर में रखने और शाम को सामग्री वापस लेने की बात कही। बाद में जब मंदिर जाकर देखा गया तो नकदी और सोने के आभूषण वहां नहीं मिले।
प्रारंभिक जांच में घटना में बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान एक व्यक्ति दुकान में मौजूद था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा होकर रेकी कर रहा था। इससे घटना में दो लोगों के शामिल होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
फिलहाल सोने के आभूषणों की वास्तविक मात्रा और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।