कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 26.96 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से यह प्राविधिक स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत प्राप्त हुई है। इस राशि से नगर के 6 स्थानों पर सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
स्वीकृत निर्माण कार्यों का विवरण इस प्रकार है—
पवन कौशिक के घर से वानखेड़े सर के घर तक सीसी रोड – ₹1.41 लाख
इकबाल कौर के घर से महिलांग सर के घर तक सीसी रोड – ₹4.95 लाख
विमल कोसरिया के घर से तुलसी सतनामी के घर तक आरसीसी नाली – ₹4.27 लाख
श्रवण साहू के घर से राज तिवारी के घर तक सीसी रोड – ₹6.52 लाख
वार्ड क्रमांक 26 में गणेश कौशिक के घर से अर्जुन ठाकुर के घर तक सीसी रोड – ₹9.81 लाख
स्थानीय वार्ड पार्षद सुनील साहू ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से नगर को यह स्वीकृति मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर सड़क और नाली सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।