BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAM

कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे पर किया चक्काजाम, टीआई लाइन अटैच

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में कथित पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130A पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चंड को लाइन अटैच कर दिया गया।

क्या है मामला

खड़ौदा खुर्द के आश्रित ग्राम तेंदू टोला निवासी माखनलाल यादव (35 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि हाल ही में बोड़ला क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में माखनलाल के छोटे भाई गोपाल यादव को पुलिस ने आरोपी बनाया था। चोरी की घटना में माखनलाल की मोटरसाइकिल के इस्तेमाल का संदेह होने पर पुलिस उसे बार-बार थाने बुलाकर पूछताछ कर रही थी।

परिजनों का कहना है कि लगातार पूछताछ और पुलिस के दबाव से माखनलाल मानसिक रूप से टूट गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

ग्रामीणों का आक्रोश और मांगें

मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन शव को लेकर पांडातराई सब-स्टेशन के पास हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
ग्रामीणों ने मांग रखी कि—

  • मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए
  • दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, एसडीएम रुचि शार्दूल ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

इस घटना ने कबीरधाम पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में पुलिस-जनता के बीच अविश्वास और गहरा रहा है।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK