कवर्धा। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बिरहुलडीह (जनपद पंचायत पंडरिया) के सचिव गंगाराम टांडिया को गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार टांडिया पर ग्रामीणों के राशन कार्ड, जॉब कार्ड निर्माण और सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरतने के आरोप साबित हुए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि उनका आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के प्रावधानों के विपरीत है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में गंगाराम टांडिया का मुख्यालय जनपद पंचायत पंडरिया रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।