KABIRDHAM

राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा की जीत तय, फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है जनता: भावना बोहरा

जन आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करेगा: भावना बोहरा

आशु चंद्रवंशी, बड़ेगौटिया/कवर्धा।लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों एवं कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। भावना बोहरा ने सोमवार को राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में कुकदुर मंडल अंतर्गत ग्राम ताईतिरनी, महिडबरा, बदना, कांदाबानी एवं दमगढ़ में जनसंपर्क किया और मोदी की गारंटी एवं विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनता से जनसंपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया साथ ही कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा करने के लिए समर्पित भी रहती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों के भीतर जिस निरंतरता एवं तत्परता से जनहित के निर्णय लिए गए हैं उसे हर कोई जनता है। महतारी वंदन योजना, आवास योजना, किसानों का दो वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी जैसे अपने वादों को पूरा किया गया यही है मोदी जी की गारंटी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी किये गए ऐतिहासिक कार्यों को जनता भलीभांति जानती है, 500 वर्षों बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान करने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पाण्डेय जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई विकास कार्य किये हैं इसलिए पार्टी ने उनपर विश्वास कर पुनः प्रत्याशी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। हम सभी कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं और पूरी कर्मठता से लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड जीत दिलाने के लिए संकल्पित भी है। भाजपा का प्रमुख उद्देश और लक्ष्य सबका-साथ,सबका विकास का है, इसी लक्ष्य व उद्देश को लेकर हम जनता के बीच जा रहें हैं और जनसंपर्क के दौरान जनता से हमें अपार समर्थन भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति के लिए किये गए जनहित कार्यों से आज उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि जैसे सैकड़ों योजनाओं ने आज उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से समृद्ध बनाने का कार्य किया है इसलिए जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों के साथ जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह व जोश चरम पर हैं। घर-घर जाकर जनता को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए कार्यकर्ता साथी भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों को पूरा कर रहें हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई विषय ही नहीं है इसलिए वो जनता को बरगलाने का काम कर रहें हैं और बौखलाहट में अमर्यादित बयान दे रहें हैं। विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के शासन में जो बदहाली और अराजकता छत्तीसगढ़ ने देखी है उसका परिणाम 2023 के चुनावों में जनता ने अपने मतदान से दिखा दिया है और जनता फिर से लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर लिया है। आज मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में हम विकसित भारत से विकसित छत्तीसगढ़ के पथ पर अग्रसर हैं और जनता भी इस विकास यात्रा में भाजपा के साथ है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा में होने वाले चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 4 जून को हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को जरुर प्राप्त करेंगे।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK