CHHATTISGARH

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है : भावना बोहरा

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। हरियाणा विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ जितने और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन मिला है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और समस्त भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर में भाजपा को मिले अपार जनसमर्थन, भारतीय जनता पार्टी की समावेशी राजनीति और जनकल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प की जीत है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं जिन्होंने पार्टी के प्रति दिन रात एक करके कड़ी मेहनत की। हरियाणा में 90 में 48 सीटों पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही तो वहीं जम्मू कशमीर में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों और योजनाओं से संभव हुआ है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि “भाजपा की रीती ही राष्ट्र प्रथम की नीति है” और प्रधानमंत्री जी के पिछले 10 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में जनता ने इसे देखा है। एक समय था जब केवल योजनाएं बनाई जाती थी लेकिन वो कागजों तक सिमित रहती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, हमारा देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर हो रहा है। हरियाणा की जनता ने भी भाजपा की इसी नीति, विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ मिलने एवं भाजपा के प्रति विश्वास जताते हुए अपना जनाधार दिया और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। विपक्षियों ने कई आरोप-प्रत्यारोप लगाएं लेकिन भाजपा ने हमेशा सत्य के साथ अपने सिद्धांतों पर अमल किया, हरियाणा की जनता से जो वादा किया गया वो भाजपा ने पूरा किया, यही वजह है की हरियाणा के इतिहास में आज तक किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सभी पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों एवं देश के विकास के साथ ही अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता का विश्वास है। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हुए विकास के प्रति जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है। सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ के प्रण एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देने भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में हरियाणा विकास की नई ऊँचाइयों को जरुर छुएगा। इस चुनाव में हरियाणा की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत हरियाणा के जन-जन की जीत है, जिसके लिए मैं समस्त हरियाणावासियों और देवतुल्य कार्यकर्ता साथियों को बधाई देती हूँ।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK