कवर्धा। कृषि विभाग में संचालित केन्द्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत विकासखण्ड बोड़ला के लरबक्की, अमेरा, राली कलस्टर के कृषकों को राज्य के अंदर बस्तर संभाग के जिले (जगदलपुर, नारायणपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा) में जिले के 71 कृषकों को 14 से 18 अक्टूबर तक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। राज्य के बाहर उक्त कृषकों को भ्रमण के लिए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने हरि झण्डी दिखाकर शुभकानाओं सहित रवाना किया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री मोहंती ने बताया कि भ्रमण में कृषकों को मूल्यप्रवर्धित उत्पादों का प्रसंस्करण, विपणन एवं नवीन कृषि तकनीकी जानकारी प्रदाय किया जाना है।
भ्रमण के दौरान रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, नारायणपुर कृषक प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर तथा उन्नतशील एवं प्रगतिशील खेती करने वाले कृषकों के प्रक्षेत्र में भ्रमण एवं परिचर्चा कर उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील वर्मा, नोडल अधिकारी सारांश शर्मा, कृषि विकास अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।