KABIRDHAM

भोरमदेव मंदिर परिसर में शंख, वंशी, आनक, झल्लारी, त्रिभुज, डमरू, वादन कर भोरमदेव शंखनाद का समापन किया गया

कवर्धा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला-कबीरधाम के घोष विभाग के द्वारा अपने वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत सावन पुर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खजुराहो भोरमदेव मंदिर परिसर में भोरमदेव शंखनाद घोष वादन कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 9 बजे किया गया। जिला घोष प्रमुख मनहरण वर्बे ने बताया कि कबीरधाम जिला के घोष वादकों अपने नियमित अभ्यास करते रहते हैं, समाज में नये घोष वादकों को तैयार करना भी एक चुनौती पूर्ण कार्य है, घोष की धुन‌ अपनी ओर आकर्षित करता है।
शंख, वंशी, आनक, झल्लारी, त्रिभुज, प्रणव जब एक साथ बाजता है, उस धुन की ओर सब का ध्यान सहज रूप में आकर्षित हो जाता है उस धुन में खो जाता है, समाज में नये घोष वादकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास है।

भोरमदेव शंखनाद में किरण, उदय, भूप एक, दो रचना का वादन करते हुए साथ भोरमदेव मंदिर परिसर का परिक्रमा किया गया। डमरू के वादन के पश्चात घोष दण्ड संचालक के अनुसार तीस मिनट तक घोष वादन किया गया। भोरमदेव शंखनाद कार्यक्रम में शंख, वंशी, आनक, झल्लारी, त्रिभुज, प्रणव वादकों की एक पथक दल ने पूर्ण वादन किरण, अंदर, भुप रचना वादन करते हुए टिक टिक प्रयोग किया।

भोरमदेव शंखनाद घोष कार्यक्रम में जिला कार्यवाह शत्रुहन नेताम, सह जिला कार्यवाह रवि वर्मा, जिला घोष प्रमुख मनहरण वर्बे, दुर्ग विभाग शारीरिक शिक्षा प्रमुख सीताराम धुर्वे, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख बीरेलाल पटेल, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजकुमार विश्वकर्मा आदि के साथ घोष वादक दल के साथ ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK