CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में मनाई होली, गांधी मैदान में हुआ भव्य मिलन समारोह

कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने परंपरागत रूप से इस वर्ष भी अपने गृह नगर कवर्धा में परिवार, सहयोगियों और जिलेवासियों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने पहले होलिका दहन किया, फिर रंग-गुलाल लगाकर लोगों को बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास के सामने स्थित गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिया, जहां जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर होली गीत गाकर समां बांध दिया। उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ होली मनाई।

डॉ. रमन सिंह ने दिया भाईचारे का संदेश

डॉ. रमन सिंह ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी मेल-जोल और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि “होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने की सीख देता है। हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ की समृद्धि और विकास में योगदान दें, यही इस त्योहार की सच्ची भावना है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

हर साल निभा रहे परंपरा

डॉ. रमन सिंह 22 वर्षों से लगातार कवर्धा में होली मनाने की परंपरा निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे हर वर्ष कवर्धा आते थे और अपने परिवार, सहयोगियों और जिलेवासियों के साथ यह त्योहार मनाते रहे हैं।

सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित जिले के विभिन्न नगर पालिका, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रंगों में सराबोर हुआ कवर्धा, उल्लास से गूँजा माहौल

कवर्धा में इस वर्ष भी होली का पर्व उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। रंग-गुलाल की बौछार, ढोल-नगाड़ों की थाप और होली गीतों की मधुर धुन ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह जिलेभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के इस पर्व का आनंद उठाया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK