कवर्धा विशेष

माघी मेला खत्म होते ही घाट पर सफाई का बीड़ा उठाया, 70 युवाओं ने जलेश्वर महादेव घाट को चमकाया

मोर भुईयां फाउंडेशन का स्वच्छता अभियान, हर रविवार नियमित सफाई का संकल्प

कवर्धा। माघी पूर्णिमा मेला समाप्त होने के बाद जलेश्वर महादेव घाट परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए मोर भुईयां फाउंडेशन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 70 युवा स्वयंसेवकों ने मिलकर पूरे घाट परिसर की सफाई कर प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई तथा घाट को स्वच्छ व आकर्षक बनाया।

जलेश्वर महादेव घाट क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला खत्म होने के बाद परिसर में गंदगी फैल गई थी, जिससे पर्यावरण और धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए युवाओं ने सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए सफाई अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे सचिन गुप्ता ने बताया कि युवाओं में उत्साह और जिम्मेदारी देखने लायक रही। सभी ने मिलकर कम समय में पूरे घाट की सफाई कर दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।

फाउंडेशन ने घोषणा की है कि अब हर रविवार नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ताकि घाट और सार्वजनिक स्थल साफ-सुथरे बने रहें। संस्था का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

अभियान में सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, तुषार चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुंभकार, बबन सोनी, रोहित साहू, नमन गुप्ता सहित नगर पंचायत पांडातराई के सफाई कमांडो और कई ग्रामीणों ने सहयोग दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading