CRIMEKABIRDHAM

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 5 पकड़े, भोरमदेव-पिपरिया में आबकारी एक्ट के तहत केस

कवर्धा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने कार्रवाई की है। भोरमदेव और पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं।

भोरमदेव रोड पर गौशाला के सामने तीन पर कार्रवाई

भोरमदेव थाना पुलिस ने भोरमदेव रोड स्थित गौशाला के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते तीन लोगों को पकड़ा। इनमें तिजराम पटेल (35), निवासी रौचन, सिद्धराम पटेल (33), निवासी बरहट्टी और कमलेश पटेल (40), निवासी राजानवागांव शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान देशी प्लेन शराब के खुले पव्वे और पानी के डिस्पोजल भी जब्त किए गए।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

मानिकचौरी में नहर पुलिया के पास दो मिले

इधर, पिपरिया थाना पुलिस ने ग्राम मानिकचौरी में नहर पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हिरालाल साहू, निवासी मानिकचौरी और डेरहुराम साहू, निवासी मानिकचौरी को पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर आम लोगों को असुविधा पहुंचाने या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में की गई।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe

Enable Notifications OK