कवर्धा विशेषक्राइम सेल

फर्जी PhonePe रिसीविंग दिखाकर कैश ले जाता था आरोपी, 4 वारदात में ₹40 हजार ठगे

कवर्धा। मोबाइल पर फर्जी PhonePe रिसीविंग दिखाकर कैश लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना भुगतान किए मोबाइल में पेमेंट सक्सेस की फर्जी रसीद दिखाता था और सामने वाले से नकद रकम लेकर निकल जाता था।

7 सितंबर को पिपरिया क्षेत्र के परसवारा निवासी सूरज पटेल से आरोपी ने इसी तरीके से ₹5 हजार लिए। बाद में खाते में रकम नहीं पहुंचने पर ठगी का पता चला। शिकायत की जांच में आरोपी की पहचान जेम्स हलदार, निवासी ढाढ़ी, बेमेतरा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कवर्धा जिले में इसी तरीके से 4 वारदातों में कुल ₹40 हजार ठगे। पिपरिया में ₹5 हजार और ₹8 हजार, जबकि सहसपुर लोहारा में ₹20 हजार और ₹7 हजार की ठगी सामने आई है।

साइबर थाना और पिपरिया पुलिस की टीम ने आरोपी को कवर्धा सिग्नल चौक के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹5 हजार नकद, Vivo मोबाइल, iPhone और बाइक जब्त की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने दूसरे जिलों में इसी तरीके से कितने लोगों को ठगा है। पुलिस की अपील है कि सिर्फ PhonePe की स्क्रीन या रिसीविंग देखकर भरोसा न करें; खाते में पैसा आया है या नहीं, इसकी पुष्टि जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading