कवर्धा विशेषक्राइम सेल

जुए का कर्ज चुकाने अपराध की राहमाला झपटमारी से सोना चोरी तक, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। पोंड़ी चौकी पुलिस ने चांदी की माला झपटने और सोने की पत्ती चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी का एक रुपया और सोने की एक पत्ती बरामद की है। मामले में पुलिस पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी तक पहुंची।

मामला पोंड़ी चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2025 को ग्राम कारेसरा में खेत के पास एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चांदी की 9 नग रूपया माला झपट ली थी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से वार भी किया था। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

जांच के दौरान इस मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग तब मिला, जब पिपरिया थाना क्षेत्र के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार राधेलाल चतुर्वेदी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने ग्राम बैहरसरी निवासी गुलाबचंद राय (22) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना बताया।

पुलिस ने गुलाबचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों जुए में रुपये हारने के बाद कर्ज में आ गए थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चोरी और झपटमारी की योजना बनाई थी। इसके बाद बाइक से कारेसरा पहुंचे और महिला के गले से चांदी की माला झपट ली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 11 अप्रैल 2026 को गंडईकला मोड़ के पास एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की पत्ती चोरी करने की वारदात में भी शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने पहुंचा था और हसिया से महिला के गले की माला काटकर सोने की पत्तियां चोरी की गई थीं।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक चांदी का रुपया और एक सोने की पत्ती बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में अन्य पहलुओं की जांच जारी है और वारदात से जुड़े दूसरे आरोपियों की भूमिका भी जांची जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading