कवर्धा। महिला से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने समनापुर निवासी पप्पू सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 अगस्त को महिला थाना कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने अप्रैल 2026 से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रकरण से जुड़े अन्य साक्ष्यों को संकलित किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
महिला थाना कवर्धा में इस मामले में अपराध क्रमांक 36/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 296, 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।