KABIRDHAM

पहली बारिश में ही दरकी रेंगाखार जलाशय की सीसी लाइनिंग नहर, 2.24 करोड़ के निर्माण पर उठे सवाल

चार महीने में जगह-जगह आईं दरारें; 274 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा देने के लिए कराया गया था काम, किसानों ने तकनीकी जांच की मांग की

कवर्धा। रेंगाखार जंगल क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से कराई गई नहर की सीसी लाइनिंग निर्माण पूरा होने के महज चार महीने बाद ही सवालों के घेरे में आ गई है। नहर की सीसी लाइनिंग में कई जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। पहली बारिश के बाद सामने आई इस स्थिति से किसानों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रेंगाखार जलाशय की नहर के जीर्णोद्धार एवं सीसी लाइनिंग कार्य के लिए करीब 2 करोड़ 24 लाख 10 हजार रुपए की अनुबंध राशि स्वीकृत हुई थी। परियोजना के तहत एक्वाडक्ट निर्माण, सीसी लाइनिंग, कोलाबा पाइप फिक्सिंग और नहर जीर्णोद्धार सहित विभिन्न कार्य किए गए। इसके जरिए करीब 274 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था।

निर्माण के कुछ महीने बाद ही दिखने लगी दरारें

नहर का निर्माण पूरा हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन सीसी लाइनिंग में जगह-जगह दरारें नजर आने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआती बारिश के बाद ही नहर की ऐसी स्थिति हो गई है तो आने वाले वर्षों में इसकी मजबूती और उपयोगिता पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है।

किसानों का कहना है कि सिंचाई सुविधा के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन यदि निर्माण टिकाऊ नहीं हुआ तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। नहर के खराब होने से परियोजना का मूल उद्देश्य भी प्रभावित हो सकता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी दरारों की वजह

नहर में दरारें आने के पीछे निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी कारण या अन्य वजह क्या है, यह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभागीय अधिकारियों के बजाय उच्च स्तरीय तकनीकी टीम से मौके का निरीक्षण कराया जाए और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री तथा निर्धारित मानकों की जांच की जाए।

यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कमी सामने आती है तो संबंधित एजेंसी, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

युवा कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि कबीरधाम जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कें, पुल-पुलिया और अन्य विकास कार्य यदि कुछ ही समय में खराब होने लगें तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार को मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपए की लागत से तैयार नहर की सीसी लाइनिंग पहली ही बारिश में क्यों दरकने लगी? क्या निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ था? और यदि जांच में खामी सामने आती है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? इन सवालों के जवाब अब विभागीय एवं तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएंगे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK