KABIRDHAM

ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, ऑफलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान की मांग

कवर्धा। वीएसके (VSK) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन आहरण संबंधी लोक शिक्षण संचालनालय के ताजा आदेश के विरोध में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऑफलाइन उपस्थिति पंजी के आधार पर वेतन भुगतान कराने की मांग की है।

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के अनुसार वेतन तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि प्रदेश के कई शासकीय विद्यालयों में सर्वर, नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तकनीकी समस्याओं के कारण शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में केवल ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान करना व्यावहारिक नहीं है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक वीएसके ऐप की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं हो जाती, तब तक विद्यालयों में प्रधान पाठक एवं प्राचार्य द्वारा सत्यापित ऑफलाइन उपस्थिति पंजी को ही वेतन आहरण का आधार बनाया जाए, ताकि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का वेतन तकनीकी कारणों से प्रभावित न हो।

फेडरेशन ने बताया कि इसी मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, जिला संयोजक राजेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, शंकरलाल पाली, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास कुर्रे, झुमुक लाल बंछोर, सरजू नेताम, संजय साहू, उमेश ठाकुर, मुकेश चंद्रवंशी, भगत सर, रामचंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK