कवर्धा विशेषमौज-मस्ती

आज कवर्धा में सजेगा हास्य और व्यंग्य का रंग, गांधी मैदान में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

कवर्धा। शहरवासियों के लिए आज हास्य, व्यंग्य और काव्य से भरपूर शानदार शाम सजने जा रही है। आज 15 मई को गांधी मैदान, कवर्धा में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस भव्य कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन होगा।

आयोजन समिति द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है। समिति ने बताया कि कवर्धा में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और साहित्यिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम आज शाम 7 बजे गांधी मैदान में प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने जिले के साहित्य प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading