कवर्धा विशेषक्राइम सेल

पिस्टल की नोक पर 50 हजार की वसूली: खुद को FCI अधिकारी बताकर किराना व्यापारी को धमकाया, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकानदार से पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपए की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एफसीआई का अधिकारी बताकर व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और डर का फायदा उठाकर रकम ऐंठ ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार, कारतूस, कार और वसूली गई रकम जब्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम छिरहा निवासी पिताम्बर गुप्ता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को एफसीआई का अधिकारी बताते हुए व्यापारी पर चोरी का चावल खरीदने का आरोप लगाया और कार्रवाई की धमकी देने लगा।

व्यापारी के अनुसार आरोपी ने अपने पास रखी 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उसे डराया और 60 हजार रुपए की मांग की। देर रात दुकान में अकेले होने और भय के माहौल में व्यापारी ने 50 हजार रुपए आरोपी को दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्ध की पहचान करते हुए आरोपी सचिन उर्फ जितेंद्र चड्ढा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जबलपुर का रहने वाला है और रायपुर में रहकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह पूर्व सैनिक रह चुका है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत था। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्रैंड विटारा कार, 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, पिस्टल पाउच और वसूली गई रकम जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को अधिकारी बताकर लोगों को धमकाता था और लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर अवैध वसूली करता था। अब यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य जिलों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK