कवर्धा। जिले में पत्रकारों के साझा मंच के रूप में कबीरधाम प्रेस क्लब का गठन किया गया है। संगठन की पहली कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन की रूपरेखा, पत्रकारों की समस्याओं और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा हुई।
प्रेस क्लब के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में सूर्या चंद्रवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव अविनाश ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, सचिव प्रदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष शैलू उपाध्याय बनाए गए हैं। संरक्षक मंडल में महेश मिश्रा, सतीश तंबोली, अजय यादव, मनीष मिश्रा और मन्नू चंदेल समेत कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं।
उपमुख्यमंत्री ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम है और प्रेस क्लब संवाद का सशक्त मंच बन सकता है। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी।
जिले में प्रेस क्लब के गठन को पत्रकारों के बीच एकजुटता और समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।