कवर्धा विशेषपब्लिक चॉइस

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास में अव्यवस्थाओं का आरोप: छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कवर्धा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के तहत संचालित कवर्धा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए हैं। यहां रह रही छात्राओं ने अधीक्षिका पर गुणवत्ताहीन भोजन, आवश्यक सामग्री में देरी और शिकायत करने पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

छात्राओं का कहना है कि पिछले कुछ समय से भोजन की गुणवत्ता में गिरावट आई है। बजट कम होने का हवाला देकर खाने में कटौती की जा रही है और बाजार से खराब सब्जियां मंगाई जा रही हैं। उनका आरोप है कि कई बार भोजन इतना खराब होता है कि उन्हें अधपेट रहना पड़ता है, जिससे कुछ छात्राएं बीमार भी हुई हैं।

एक छात्रा के पिता ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उनकी बेटी को अस्पताल ले जाना पड़ा। उनका आरोप है कि छात्रावास प्रबंधन की ओर से इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें निजी तौर पर उपचार कराना पड़ा।

छात्राओं ने यह भी कहा कि निशुल्क मिलने वाली आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। आरोप है कि शिकायत करने पर नाराजगी जताई जाती है और दबाव बनाया जाता है। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है, जिससे छात्राओं में भय का माहौल है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि शिकायत मिली है और जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रावास अधीक्षिका ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे हाल ही में पदस्थ हुई हैं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुशासन संबंधी कुछ कदम उठाए गए हैं, जिसके चलते गलतफहमी की स्थिति बनी है।

अभिभावकों और छात्राओं की मांग है कि छात्रावास में भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK