कवर्धा। कबीरधाम जिले के कूकदूर थाना क्षेत्र में पीपरटोला घाट में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। लकड़ी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक मनीराम बैगा (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार नाबालिग बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मनीराम बैगा बिरझूनगर का निवासी था। वह ट्रैक्टर से पैरा छोड़ने पीपरटोला गया था। इसी दौरान चार नाबालिग बच्चे घूमने के लिए उसके साथ ट्रैक्टर में सवार हो गए। वापसी के समय ट्रैक्टर में लकड़ी की मोटी बल्लियां लोड की गई थीं। घाटी क्षेत्र के ढलान और ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर नियंत्रण खो बैठा और सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के समय ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार चारों बच्चे दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं, चालक मनीराम बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कूकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की पूरी जांच जारी है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।